Friday, October 23rd, 2026

दिव्यांग प्रीमियर लीग क्रिकेट टीम में श्रीमंत झा का चयन

रायपुर
जेएसपीएल मशीनरी डिवीजन में कार्यरत छत्तीसगढ़ दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान श्रीमंत झा का चयन दिव्यांग प्रीमियर लीग के लिए हो गया है। वे 14 से 18 अप्रैल तक हरियाणा में होने वाले दिव्यांग प्रीमियर लीग में भाग लेंगे और हरियाणा इंडियन टीम की तरफ से खेलेंगे। श्रीमंत झा पिछले 10 साल से छत्तीसगढ़ दिव्यांग क्रिकेट टीम की कमान संभाल रहे हैं।

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हरियाणा में होने वाले इस टूनार्मेंट की मेजबानी आॅल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द फिजिकली चैलेंज्ड करेगी। इस टूनार्मेंट के लिए देश भर से 80 खिलाडि?ों का चयन हुआ है। श्रीमंत झा ने अपने क्रिकेट करियर में कई मुकाम हासिल किये हैं। उन्हें 2018 में सेंट्रल जोन दिव्यांग क्रिकेट टूनार्मेंट में सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर का खिताब मिला। इसी तरह 2017 में मुंबई में आयोजित नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूनार्मेंट में वे मैन आॅफ द मैच बने। वे मुंबई में ही 2016 में हुए इंटर जोन दिव्यांग क्रिकेट टूनार्मेंट में मैन आॅफ द सीरीज चुने गए। इसी तरह 2015 में उन्हें इंडिया बनाम थाईलैंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूनार्मेंट में मैन आॅफ द सीरीज का खिताब मिला। 2015 में ही हुए इंडिया बनाम श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूनार्मेंट में वे मैन आॅफ द मैच बने और 2014 में उन्हें एशिया कप में श्रेष्ठ विकेटकीपर घोषित किया गया था।

 

#दिव्यांग प्रीमियर लीग

Source : Agency

पाठको की राय